Business Bulletin:मारुति सुजुकी अपने व्यापार का जोरदार विस्तार करने वाली है जिसके लिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 45,000 करोड़ रुपये निवेश करने वाली है। एडु-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला ने UPSC टेस्ट की तैयारी को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश करने की योजना बनाई है। शुरूआती कारोबार में सोने की कीमतें 60,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 72,990 पर आ गई हैं। एलन मस्क एक ट्वीट में कहा है कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर के लिए एक नए सीईओ को नियुक्त किया है। वह अगले 6 सप्ताह में पद का कार्यभार संभालेंगी। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज
ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी की पकड़ सबसे मतबूत है और बिक्री के मामले में ये देश की सबसे बड़ी कंपनी भी बनी हुई है। मारुति सुजुकी अपने व्यापार का जोरदार विस्तार करने वाली है जिसके लिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 45,000 करोड़ रुपये निवेश करने वाली है। इस बंपर इन्वेस्टमेंट के साथ कंपनी 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना यानी करीब 40 लाख वाहन सालाना करने वाली है।
शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोना जहां 110 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 630 रुपये की गिरावट है। सोने की कीमतें 60,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 72,990 पर आ गई हैं। वहीं MCX पर भी गिरावट का दौर बना हुआ है। MCX पर सोना 60,773 रुपये और चांदी 73,153 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
एडु-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (Physics Wallah) ने UPSC टेस्ट की तैयारी को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश करने की योजना बनाई है। प्लेफॉर्म ने राजिंदर नगर इलाके में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए पहला केंद्र शुरू किया है। एडुटेक यूनिकॉर्न ऑनलाइन (UPSC वाला) और ऑफलाइन (PWOnlyIAS) दोनों सेगमेंट के लिए अपनी UPSC पेशकशों को बढ़ाने के लिए पैसे का निवेश करेगा और अगले तीन वर्षों में 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है।
एलन मस्क ने ट्विटर के नए CEO नियुक्त करने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने बिना किसी व्यक्ति का नाम लिए अगले कुछ हफ्तों में इस बदलाव को करने की बात कही है। मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर के लिए एक नए सीईओ को नियुक्त किया है। वह अगले 6 सप्ताह में पद का कार्यभार संभालेंगी!"
एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। मस्क ने ऐलान किया है कि उनकी ट्विटर सीईओ की तलाश पूरी हो गई है। वह एक महिला हैं और वह जल्द ही ट्विटर को ज्वाइन करेंगे। मस्क के इस ऐलान के बाद नेटिजन उनको लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। मस्क दूसरे अरबपतियों और कारोबारियों की तुलना में बेहद अलग अंदाज में दिखते हैं। उनके बयान और हरकतें हमेशा चर्चा में रहती हैं। मस्क के करियर भी इस तरह बेहद अलग रहा है। उन्होंने उन सेक्टर में दांव लगाया जहां लोग सोचते ही नहीं थे। उसका उन्हें फायदा भी मिला और उनकी दौलत महज 10 साल में 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।
