30 साल का रिकॉर्ड टूटा! सितंबर में IPO की बंपर बारिश, 30 कंपनियों ने जुटाए ₹38785 करोड़

भले ही सितंबर में शेयर बाजार के ज्यादातर इंडेक्स और सेंसेक्स निफ्टी का पसीना छूटा हो। लेकिन, IPO की बंपर बारिश देखने को मिली। इस दौरान 30 मेनबोर्ड कंपनियों ने निवेशकों से ₹38785 करोड़ जुटाए हैं।

IPO Market Update : भारतीय शेयर बाजार में पिछला एक महीनी भारीत उठा-पटक (Volatility) में बीता है। खासतौर पर अगस्त में जो FII का आउटफ्लो थमता दिख रहा था, वह सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। ग्लोबल इकोनॉमिक कंडिशन को लेकर चिंता बढ़ी हुई है, वहीं Primary Market में IPO की जबरदस्त रफ्तार देखने को मिल रही है।

bumper ipo listing in September

सितंबर में आईपीओ की बंपर लिस्टिंग

सितंबर 2026 मेनबोर्ड IPO के लिहाज से करीब तीन दशक का सबसे व्यस्त महीना बन गया है। इस महीने अब तक 30 मेनबोर्ड IPO लॉन्च हो चुके हैं। यह संख्या दिसंबर 1996 के बाद किसी एक महीने में सबसे ज्यादा है। दिसंबर 1996 में 33 मेनबोर्ड IPO आए थे।

End of Feed