Budget 2024: सरकार को कहां से मिलते हैं पैसे और कहां खर्च होते हैं, जान लीजिए 1 रुपया का हिसाब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 1, 2024, 09:40 AM IST

Union Budget 2024: साल अंतरिम बजट से वर्तमान सरकार को नई सरकार के आने और पूर्ण बजट पेश होने तक, देश को चलाने के लिए पैसा मिलता है।

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से फुल बजट की जगह इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इस साल अंतरिम बजट से वर्तमान सरकार को नई सरकार के आने और पूर्ण बजट पेश होने तक, देश को चलाने के लिए पैसा मिलता है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठा होगा कि सरकार के पास पैसा आता कहां से है और खर्च कहां-कहां करती है। आपको बताते चलें कि एक रुपये खर्च करने के लिए सरकार सबसे ज्यादा 34 पैसे कर्ज से लेती है। वहीं ब्याज चुकाने पर सबसे ज्यादा 20 पैसे खर्च करती है।

Tax And Non-tax Revenue Sources

ब्याज चुकाने पर सबसे ज्यादा 20 पैसे खर्च करती है सरकार।

कहां से है और कहां जाता है सरकार के पास आया पैसा?

सरकार को टैक्स और नॉन टैक्स दोनों प्रकार से मिलता है। जबकि ब्याज चुकाने से लेकर सब्सिडी और स्कीम जैसे अन्य चीजों पर सरकार खर्च करती है। यहां हम आपको 1 फरवरी 2023 के बजट के आंकड़ों के अनुसार एक रुपए के उदाहरण से समझा रहे हैं।

End of Feed