Budget 2024: पेपरलेस बजट क्या है, कैसे शुरू हुई यह परंपरा?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 13, 2024, 02:33 PM IST

Budget 2024, Paperless Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। आइए जानते हैं पेपरलेस फॉर्म बजट की शुरुआत कब और क्यों हुई?

Budget 2024, Paperless Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही हैं। चुनावी साल होने की वजह से यह पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा। चुनाव के बाद नई सरकार के सत्ता में आने के बाद 2024 में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं पेपरलेस फॉर्म बजट की शुरुआत कब और क्यों हुई?

paperless budget, Budget 2024, Interim Budget 2024, Nirmala Sitharaman

एक फरवरी को बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget 2024: पेपरलेस बजट क्या है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का केंद्रीय बजट पहली बार 'पेपरलेस फॉर्म' में पेश करके इतिहास रच दिया। वह लाल थैली में एक डिजिटल टैबलेट लेकर आईं। इस प्रकार 'पेपरलेस बजट' पेश करने की परंपरा शुरू हुई। यह कदम ऐसे समय में आया है जब कोरोनोवायरस महामारी दुनिया भर में जीवन को प्रभावित कर रही थी। प्रेस सूचना ब्यूरो की विज्ञप्ति के मुताबिक यह कदम वायरस के संपर्क और संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए उठाया गया था। इसके अतिरिक्त डिजिटलीकरण के लिए केंद्र के प्रयास के एक भाग के रूप में एक केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया था। ऐप का उद्देश्य संसद सदस्यों (सांसदों) और आम जनता को बजट दस्तावेज बिना किसी परेशानी से पहुंचाना था।

End of Feed