Budget 2023: क्या है बजट से पहले पेश होने वाला आर्थिक सर्वे? जानिए इसकी खासियत

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 30, 2023, 02:33 PM IST

Economic Survey, Budget 2023: आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को 31 जनवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किया जाएगा। यह संसद के बजट सत्र का पहला दिन होगा। संसद सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 11:00 बजे शुरू होगा और इसके बाद इकॉनोमिक सर्वे जारी किया जाता है।

Budget 2023 Economic Survey: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जल्द ही बजट 2023 को जारी किया जाने वाला है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री संसद में बजट को पेश करेंगी और इससे पहले एक फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट को पेश किया जाता है। कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है बजट से पहले आने वाला यह दस्तावेज आखिर होता है क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है। इस डॉक्यूमेंट की मदद से आर्थिक समीक्षा की जाती है जोकि डेटा के एनालिसिस पर आधारित होती है।

फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट एक ऐसा दस्तावेज होता है जोकि बीते एक वित्त वर्ष के दौरान होने वाले आर्थिक विकास को लेकर तस्वीर पेश करता है और इसकी मदद से आर्थिक विकास की समीक्षा की जाती है। इसे बनाने में अलग-अलग सेक्टर से लिए गए डेटा का सहारा लिया जाता है, जिसमें इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, रोजगार, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, महंगाई से जुड़े पहलू शामिल हैं। इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले जारी किया जाता है।

End of Feed