Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 के नए प्रावधानों के तहत मोबाइल फोन और टीवी सस्ता होने वाला है। कैमरे के लेंस भी सस्ते होंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां भी सस्ती हो जाएंगी।
बजट 2023
वित्त मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित घोषणाएं को लेकर कहा- "चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम सहित सरकार के विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप भारत में मोबाइल फोन का उत्पादन वर्ष 204-15 के करीब 18.900 करोड़ रुपये मूल्य के 5.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर पिछले वित्तीय वर्ष में 2,75,00 करोड़ रुपये मूल्य के 31 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है।"
#NavBharatKaBudget: वित्त मंत्री @nsitharaman के बजट भाषण की मुख्य बातें◆ खिलौने, साइकिल, इलेक्ट्रोनिक वाहन सस्ते… t.co/aEpvw8OVIo
— ANI (@ANI) Feb 1, 2023
वित्त मंत्री की घोषणाएं
वित्त मंत्री ने आगे टीवी और मोबाइल पर कहा- "मोबाइल फोनों के विनिर्माण के घरेलू मूल्य वर्द्धन को और बढ़ाने के लिए मैं कुछ पूर्जों और कैमरा लेंसों जैसे आदानों के आयात पर बेसिक सीमा शुल्क में राहत देने और लिथियम आयन बैटरी सेलों पर रियायती शुल्क को एक और वर्ष के लिए जारी रखना प्रस्तावित करती हूं। इसी प्रकार टेलीविजन के विनिर्माण में मूल्य वर्द्धन को बढ़ावा देने के लिए मैं टीवी पैनल के ओपन सेलों के पूर्जों पर बेसिक सीमा शुल्क को घटा कर 2.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।
क्या महंगा क्या सस्ता
राजकोषीय घाटा
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4% है। 2023-2024 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9% रहने का अनुमान है।
अर्थव्यवस्था उज्जवल
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।
