अब बिजनेस फर्म पैन को पहचान के लिए कर सकेंगी इस्तेमाल,बजट में वैधानिक दर्जे का ऐलान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 1, 2023, 02:04 PM IST

अब बिजनेस फर्म पैन को पहचान के लिए कर सकेंगी इस्तेमाल। केंद्र सरकार ने इसे वैधानिक दर्जा प्रदान किया है।

यूनियन बजट 2023-24 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। अब पैन को किसी फर्म की पहचान के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। इसके जरिए अब व्यापार जगते से जुड़े लोग पहचान के लिए दूसरे कागजातों की जगह पैन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे फायदा यह होगा कि बिजनेस इंटिटी को केंद्र और राज्य सरकारों के अलग अलग विभागों के पास अलग पहचान के साथ जाने की जरूरत नहीं होगी।आयकर विभाग 10 नंबर वाले पैन कार्ड को जारी करता है जिसमें अंग्रेजी के अक्षर और नंबर होते हैं। इसके जरिए आयकर विभाग किसी भी शख्स या कंपनियों के खाते और लेनदेन पर नजर रख सकता है।

End of Feed