Income Tax New vs Old Regime Calculator: पुराने और नए टैक्स सिस्टम का है कंफ्यूजन, जानें किसे अपनाना फायदे का सौदा

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Feb 2, 2023, 07:10 PM IST

Income Tax New Regime vs Old Regime Calculator Online 2023-24:नए टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं है। साथ ही वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि जिनकी 7 लाख रुपये तक सालाना इनकम है, उन्हें रिबेट का फायदा मिलेगा और उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा नए सिस्टम में टैक्स स्लैब की संख्या 6 से घटाकर 5 कर दी गई है।

Income Tax New Regime vs Old Regime Calculator Online 2023-24: नए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर दाताओं कों को बड़ी राहत दी है। टैक्स स्लैब में बदलाव कर बड़े तबके पर इनकम टैक्स का बोझ कम किया है। लेकिन कम टैक्स का फायदा नई टैक्स रिजीम में ही मिलेगा। यही नहीं वित्त मंत्री ने पुराने टैक्स रिजीम को भी बरकरार रखा है। ऐसे में पुराने और नए टैक्स सिस्टम में कौन सा अच्छा है, इसको लेकर आयकर दाताओं में सवाल जरूर उठ रहे होंगे। इस कंफ्यूजन को दूर करने का का तरीका हम बता रहे हैं, जिसके जरिए आपको यह अंदाजा लग सकेगा कि आपके लिए कौन सा टैक्स रिजीम फायदेमंद होगा।

Old vs New Tax Regime Calculation

जानें किस टैक्स सिस्टम में बचेगा पैसा

पहले जानें नया टैक्स स्लैब में पुराने से क्या है अंतर

सबसे अहम बात यह हुई है कि नए टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं है। साथ ही वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि जिनकी 7 लाख रुपये तक सालाना इनकम है, उन्हें रिबेट का फायदा मिलेगा और उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा नए सिस्टम में टैक्स स्लैब की संख्या 6 से घटाकर 5 कर दी गई है।

End of Feed