Budget 2023 Exceptions: केंद्र सरकार के इस 'बजट' से हर तबके को बड़ी 'उम्मीदें', क्या सोचते हैं लोग

  • Authored by: मनीष यादव
  • Updated Jan 31, 2023, 10:11 PM IST

AAM Budget 2023 Exceptions: किसान को फसल का बढा हुआ दाम, युवाओं को रोजगार और स्टार्ट अप में रियायतें तो व्यापारी को छोटे उद्यम में बजट से राहत की उम्मीदें, रसोई की जिम्मेदारी सम्हालने वाली महिलाओं ने भी महंगाई कम करने की लगाई गुहार।

केंद्र सरकार के बजट इस बजट से हर तबके को बड़ी उम्मीदें है, आर्थिक चुनौतियों के दवाब के बीच सरकार को सबका ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना है। मुश्किलें है और चुनाव की चिंता भी और इन दोनो में सामंजस्य भी बिठाना है। अब केंद्र सरकार इस काम को कितनी होशियारी से करती है ये देखना होगा। सरल भाषा में समझे तो बजट का मलतब कितना धन जेब में आएगा और उसे कहा कहा कितना खर्च किया जायेगा इसका हिसाब किताब ही बजट है इस बजट से हर घर हर तबका दो चार होता है।

Aam Budget 2023 Expections

आम बजट से उम्मीदें

केंद्र सरकार अपने दूसरे कार्यकाल चौथा बजट पेश करने जा रही है। कोरोना जैसी महामारी से उपजी चुनौतियां और मुश्किलों के बीच सरकार के सामने चुनौतियां बहुत है। अगले साल लोकसभा चुनाव है और चुनावी परंपरा में सख्त बजट लाने से बचने की परिपाटी रही है सरकारें कड़े फैसले लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती ऐसे में यूपी की इच्छा क्या है आम जन से इलाके युवा किसान और व्यापारी क्या सोचता है ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है।क्योंकि बेहतर प्रबंधन के पीछे सोच उसी वर्ग को राहत पहुंचाने की होती है।

End of Feed