Tech Shares To Buy: शेयर बाजार में किसी न किसी शेयर में निवेश का अच्छा मौका हमेशा रहता है। कभी-कभी किसी खास सेक्टर में भी ऐसे मौके बनते हैं। शेयर खरीदने के लिए एक्सपर्ट या ब्रोकरेज फर्म की राय ली जा सकती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिस पर ब्रोकरेज फर्म ने दांव लगाने की सलाह दी है और टार्गेट के आधार पर ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है।
टेक शेयर में करें निवेश
ये भी पढ़ें -
एचसीएल टेक में करें खरीदारी (HCL Tech Share Price Target)
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर का टार्गेट प्राइस 1790 बताया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर का मौजूदा मार्केट प्राइस 1749.10 रुपये है। यानी ये प्रति शेयर 40 रु का रिटर्न दे सकता है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.6% रिटर्न दे चुका है
- एक महीने में ये 6.6 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में ये 6.4 फीसदी ऊपर गया है
- 2024 में इसका रिटर्न करीब 18% रहा है
- एक साल में ये शेयर 47.5 फीसदी मजबूत हुआ है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
