Bollywood Report Card : 2023 की पहली तिमाही बॉलीवुड के लिए काफी खराब रही। शाहरुख खान की पठान के दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद इक्का-दुक्का फिल्में ही एवरेज हिट हो पाईं। बाकी पूरी तिमाही में फ्लॉप फिल्मों की भरमार रही। जनवरी से शुरू करें तो पहले महीने की शुरुआत ही खराब रही। दिग्गज डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक फिल्म लेकर आये 'कुत्ते', पर ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। हालांकि फिर 25 जनवरी को आई पठान, जिसने धमाल मचा दिया। पठान ने रिलीज के बाद मिड-फरवरी तक बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्मेंस किया।
पहली तिमाही में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल
पठान ने कमाई 1050 करोड़ रु
शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गयी। ईटी नाऊ स्वदेश के अनुसार पठान ने अब तक वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ रु की कमाई की है, जबकि अभी इसका चीन में रिलीज होना बाकी है। जनवरी का महीना तो पठान ने संभाल लिया, पर फरवरी बॉक्स ऑफिस पर तिमाही का सबसे खराब महीना रहा। फरवरी में हर हफ्ते फिल्में आईं और फ्लॉप हुईं।
🔸क्या कहती है 2023 की पहली तिमाही?🔸बॉलीवुड को कितना नफा-कितना नुकसान?देखिए बॉलीवुड का रिपोर्ट कार्ड… t.co/8RkvbU3ED6
— ANI (@ANI) Apr 4, 2023
कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार का बुरा हाल
फरवरी में कार्तिक आर्यन की शहजादा बड़े पर्दे पर आई और केवल 48 करोड़ रु कमा सकी। अक्षय कुमार की सेल्फी का इससे भी बुरा हाल रहा, जिसने केवल 24 करोड़ रु कमाए। ये दोनों फिल्में औंधे मुंह लुढ़कीं। उम्मीद की जा रही थी कि कुछ दिलचस्प फिल्में बॉक्स ऑफिस को सहारा दे सकती हैं, ऐसा नहीं हुआ।
रानी मुखर्जी-रणबीर कपूर की फिल्में रही एवरेज हिट
पूरी तिमाही में पठान के अलावा जो फिल्में थोड़ा-बहुत दम दिखा सकीं, उनमें रानी मुखर्जी की मिसेज चेटर्जी वर्सेज नॉर्वे और रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार शामिल रहीं। मिसेज चेटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक छोटे बजट की फिल्म है, जिसने 30 करोड़ रु कमाए। वहीं तू झूठी मैं मक्कार वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रु कमाने में कामयाब रही। इन दोनों फिल्मों को एवरेज हिट माना गया। मार्च में एक और बड़ी रिलीज रही अनुभव सिंहा की 'भीड़', जिसमें राजकुमार राव सहित कई बड़े एक्टर शामिल रहे। पर ये फिल्म भी नहीं चल पाई। कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा की ज्विगाटो भी कोई कमाल नहीं कर पाई। आगे अजय देवगन की 'मैदान' और ईद पर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने रही हैं। इन फिल्मों के अच्छा परफॉर्मेंस करने की उम्मीद की जा रही है।
