Bitcoin Price Today: चमका क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन, तेजी बरकरार, जानिए कीमत

Bitcoin Price Today: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 104000 डॉलर के निशान को पुनः प्राप्त करने के बाद बिटकॉइन ने फरवरी 2025 के बाद से सबसे हाई मार्केट कैपिटलाइजेशन दर्ज किया है।

Bitcoin Price Today : बिटकॉइन (Bitcoin) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए $104000 का स्तर पार कर लिया है, जो कि फरवरी 2025 के बाद से इसका सबसे हाई मार्केट कैपिटलाइजेशन है। सोमवार 12 मई को सुबह 10.30 बजे 104000 डॉलर पहुंच गया जबकि 11 बजे बिटकॉइन की कीमत गिरकर 1,03,781.20 डॉलर रही, जिसका बाजार पूंजीकरण 2.07 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इसका 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 46 अरब डॉलर रहा। भारतीय रुपये में बिटकॉइन की कीमत 87,96,558 रुपये दर्ज की गई है। इसका कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 19.86 मिलियन है।

Bitcoin, Bitcoin Price, Ethereum, Altcoins Crypto Market, Market Cap

बिटकॉइन की कीमत में तेजी

बढ़त की वजह: यूएस-चीन व्यापार संबंधों में 'टोटल रिसेट'

CoinSwitch मार्केट्स डेस्क के मुताबिक बिटकॉइन की यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूएस-चीन ट्रेड रिलेशन में “टोटल रिसेट” की घोषणा के बाद आई है। जिनेवा में उच्च स्तरीय वार्ता के बाद यह बयान आया और इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। बीटीसी ईटीएफ्स में पिछले हफ्ते $1 बिलियन का इनफ्लो दर्ज हुआ, जिससे संस्थागत मांग में इजाफा हुआ।

End of Feed