₹90000 करोड़ में जर्मनी के साथ सबसे बड़ा रक्षा सौदा, Make In India को बूस्ट

राजनाथ सिंह जर्मनी के साथ 90,000 करोड़ रुपये की ऐसी डील की नींव रख आए हैं, जिससे चीन और पाकिस्तान का पसीना छूटना तय है। राजनाथ सिंह ने खुल अपने एक्स हेंडल पर इस डील की जानकारी दी है।

India-Germany Submarine Deal: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी में एक सबमरीन सौदे की नींव रखकर आए हैं। यह डील भारत की समुद्री ताकत को नया आयाम देने वाली होगी। जर्मनी के साथ करीब ₹90,000 करोड़ की सबमरीन डील अगले 90 दिनों में फाइनल हो सकती है। भारत और जर्मनी के बीच यह सबसे बड़ा रक्षा सौदा है। इस डील के बाद हिंद महासागर में भारत की पकड़ मजबूत होगी। इसके साथ ही डिफेंस में आत्मनिर्भरता और Make In India को बूस्ट मिलने के साथ ही और चीन-पाकिस्तान पर रणनीतिक बढ़त मिलेगी।

Make In India Defense deal

भारत जर्मनी कर रहे बड़ी डिफेंस डील

क्या है पूरा मामला

जर्मनी के रक्षा मंत्री Boris Pistorius ने संकेत दिया है कि भारत और जर्मनी के बीच यह ऐतिहासिक समझौता जल्द साइन हो सकता है। इस डील के तहत 6 आधुनिक पनडुब्बियों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में जर्मनी की कंपनी थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TKMS) और भारत की सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders मिलकर काम करेंगी।

End of Feed