सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, अब साल में एक बार मिलेगी 30 दिन की छुट्टी

मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकारी कर्मचारी अब 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। इस बात की जानकारी राज्यसभा में केंद्रीय कार्मिंग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।

Government employees leave: सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने 30 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है। मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मियों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। दरअसल अगर आप अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल को लेकर फिक्रमंद हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने माता-पिता की देखभाल करने के लिए 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।

Modi (1)

मोदी सरकार ने केंद्र के कर्मचारियोंको दिया बड़ा तोहफा। (फोटो क्रेडिट- X)

ANI के मुताबिक केंद्रीय कार्मिंग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार के कर्मचारी अब 30 दिन की अर्जित अवकाश ले स कते हैं जिसमें वह अपने माता पिता की देखभल करने के साथ ही अपने दूसरे कई पर्सनल काम को निपटा सकते हैं।

End of Feed