'हीरा' साबित हो सकती है ये कोयला कंपनी! रॉकेट हुआ GMP, सब्सक्रिप्शन से पहले ही ₹23 के शेयर पर दिख रहा 70% लिस्टिंग गेन

Coal India की सहायक कंपनी Bharat Coking Coal IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान हो चुका है। कंपनी ने जैसे ही आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान किया, ग्रे मार्केट में मानो तूफान आ गया और शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) रॉकेट की रफ्तार से 70 फीसदी पार हो गया है।

Bharat Coking Coal IPO शेयर बाजार में उतरने से पहले ही निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गया है। सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार मजबूत बना हुआ है। यह PSU IPO को लेकर पॉजिटिव सेंटिमेंट दिखाता है। कम प्राइस बैंड और Coal India जैसी मजबूत पैरेंटेज की वजह से यह इश्यू ग्रे मार्केट में तेजी से चमक रहा है। Bharat Coking Coal IPO Price Band का ऐलान होते ही आज जीएमपी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा और 70% तक लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है।

Bharat Coking Coal IPO

भारत कोकिंग कोल आईपीओ (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

GMP में ताजा उछाल

इन्वेस्टरगेन पोर्टल के मुताबिक Bharat Coking Coal IPO का लेटेस्ट GMP ₹16.25 दर्ज किया गया है, जिसे 5 जनवरी, 2026 शाम 05:53 बजे अपडेट किया गया। अगर इसे IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹23 से जोड़कर देखा जाए, तो शेयर की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹39.25 बैठती है। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 70.65% तक का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। यही वजह है कि सब्सक्रिप्शन से पहले ही यह IPO “हॉट केक” बनता नजर आ रहा है।

IPO का स्ट्रक्चर और टाइमलाइन

Bharat Coking Coal का यह IPO ₹1,071.11 करोड़ का बुक बिल्डिंग इश्यू है। पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें 46.57 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। IPO 9 जनवरी, 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 जनवरी, 2026 को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को संभावित है, जबकि 16 जनवरी 2026 को BSE और NSE पर लिस्टिंग तय मानी जा रही है।

End of Feed