एल्युमीनियम की भारी कमी से जूझ रही है बियर इंडस्ट्री, सरकार से मांगी आयात में छूट

प्रमुख एल्युमीनियम कैन आपूर्तिकर्ता बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया और कैन-पैक इंडिया, भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयों में अधिकतम घरेलू क्षमता तक पहले ही पहुंच चुकी हैं। इन कंपनियों का कहना है कि वे कम से कम 6-12 महीनों तक आपूर्ति नहीं बढ़ा पाएंगी, जब तक कि नई उत्पादन लाइन नहीं जुड़ जाती।

एल्युमीनियम कैन की भारी कमी से जूझ रहे घरेलू बीयर उद्योग ने सरकार से विदेशों से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण मानदंडों (क्यूसीओ) में ‘अल्पकालिक नियामकीय छूट’ देने का आग्रह किया है। ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अनुसार, बीयर उद्योग को 500 मिलीलीटर के कैन की 12-13 करोड़ इकाइयों की वार्षिक कमी का सामना करना पड़ रहा है, जो देश में कुल बीयर बिक्री का लगभग 20 प्रतिशत बैठता है। इससे सरकारी राजस्व में लगभग 1,300 करोड़ रुपये की कमी आने का अंदेशा है।

Beer industry

एल्युमीनियम कैन की भारी कमी से जूझ रही है बियर इंडस्ट्री। (फोटो क्रेडिट-iStock)

सरकार द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) के माध्यम से एल्युमीनियम कैन को एक अप्रैल, 2025 से अनिवार्य बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) प्रमाणन के दायरे में लाया गया था। इसके चलते देश में बीयर के साथ-साथ अन्य पेय पैकेजिंग उद्योग के लिए अल्पकालिक आपूर्ति की समस्याएं पैदा हुई हैं।

End of Feed