इस हफ्ते सिर्फ एक दिन खुलेगा बैंक, जानें इस महीने आने वाली छुट्टियों की लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 5, 2023, 07:52 PM IST

Bank holidays in April 2023: इस हफ्ते सिर्फ आज (5 अप्रैल) और कल (6 अप्रैल) को ही बैंक काम कर रहे हैं, जिसके बाद कई राज्यों में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में पहले नौ दिन कई राज्यों के बैंकों में सिर्फ तीन दिन कामकाज हो रहा है।

Bank holidays in April 2023: इस हफ्ते सिर्फ आज (5 अप्रैल) और कल (6 अप्रैल) को ही बैंक काम कर रहे हैं, जिसके बाद कई राज्यों में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में पहले नौ दिन कई राज्यों के बैंकों में सिर्फ तीन दिन कामकाज हो रहा है। गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे कई राज्यों में कल महावीर जयंती के कारण बैंक बंद थे। हैदराबाद में 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैंक बंद हैं।

Bank Closed

Bank holidays in April 2023: बैंक बंद।

अप्रैल 2023 में लॉन्ग वीकेंड

कुछ राज्यों में बैंक लॉन्ग हॉलिडे वीकेंड मनाएंगे क्योंकि 7 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है, उसके बाद दूसरा शनिवार और रविवार है। भारत में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, लेकिन पहले और तीसरे शनिवार को खुलते हैं। गुड फ्राइडे के दिन त्रिपुरा, गुजरात, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।

End of Feed