Bank Strike Protest: दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को आदेश, सोमवार तक बताइए, जंतर-मंतर पर नहीं तो बैंक यूनियन कहां करे प्रदर्शन?

Bank Strike Protest: दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह बैंक यूनियनों को 28-30 सितंबर के प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाय सोमवार शाम 4 बजे तक वैकल्पिक जगह तय करके बताए।

Bank Strike Protest : दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह बैंक यूनियनों को प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाय कोई दूसरी वैकल्पिक जगह देने की मांग पर जल्द फैसला ले। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाले इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए स्थान तय करने के मामले में पुलिस सोमवार तक अपना रुख साफ करे।

Bank Strike Protest, Bank Unions Protest, Delhi High Court, Delhi Police, Jantar Mantar,Protest Alternative venue

जंतर-मंतर पर नो एंट्री! दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को आदेश, बैंक यूनियनों को दें दूसरी जगह (तस्वीर-AI)

हाईकोर्ट का सख्त निर्देश और सोमवार की डेडलाइन

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित महाजन की बैंच ने पुलिस को निर्देश दिया है कि बैंक यूनियनों द्वारा मांगी गई वैकल्पिक जगह की अर्जी पर सोमवार तक फैसला लिया जाए। कोर्ट ने पुलिस प्रशासन से कहा कि वह अपने इस फैसले की लिखित जानकारी सोमवार शाम 4 बजे तक बैंक यूनियनों के वकील को अनिवार्य रूप से सौंप दे, ताकि यूनियनों को आगे की तैयारी का समय मिल सके।

End of Feed