बिजनेस

Bank of Baroda: 1 महीने में 7% टूटा बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर, अब खरीदें-बेचें या होल्ड करें, जानें एक्सपर्ट की राय

Bank of Baroda Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट आस्था जैन ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर होल्ड करने की सलाह दी है। इस शेयर पर उन्होंने अपनी राय नहीं बदली है। आस्था जैन ने शेयर के लिए होल्डिंग पीरियड 3 से 6 महीने बताया है।

Image

बैंक ऑफ बड़ौदा शेयर प्राइस टार्गेट

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए एक्सपर्ट की सलाह
  • 3 से 6 महीने करें होल्ड
  • 270 रु तक जा सकता है शेयर

Bank of Baroda Share Price Target: बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। BSE पर बैंक का शेयर 4.15 रु या 1.73 फीसदी की मजबूती के साथ 243.55 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.30 लाख करोड़ रु है। हालांकि बीते 5 दिनों में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 4.17 फीसदी और 1 महीने में 7.20 फीसदी नीचे फिसला है। ऐसे में शेयर पर क्या रणनीति रखें, जानिए एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

270 रु तक जा सकता है शेयर

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट आस्था जैन ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर होल्ड करने की सलाह दी है। इस शेयर पर उन्होंने अपनी राय नहीं बदली है। आस्था जैन ने शेयर के लिए होल्डिंग पीरियड 3 से 6 महीने बताया है। उनके मुताबिक इस दौरान शेयर में 270 तक के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं।

6 महीने में कितना गिरा शेयर

  • बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 6 महीनों में 7.82 फीसदी टूटा है
  • 2024 में अब तक इसने 4.2 फीसदी फायदा कराया है
  • एक साल में ये 28.6 फीसदी ऊपर गया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article