Bank Holiday Today: आज गुरु पूर्णिमा है, बैंक खुले हैं या नहीं? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today On Guru Purnima: आज गुरु पूर्णिमा है, जिसे भारत में गुरुओं के सम्मान में मनाया जाता है, लेकिन गुरुवार 10 जुलाई 2025 को इस अवसर पर बैंकों में छुट्टियां हैं या नहीं। आरबीआई और राज्य सरकारें धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर छुट्टियों की लिस्ट तय की हैं। आज के बारे में यहां जानिए।

Bank Holiday Today On Guru Purnima : गुरु पूर्णिमा भारत में अध्यापकों और गुरुओं के सम्मान में मनाया जाने वाला एक पावन पर्व है। वर्ष 2025 में यह पर्व गुरुवार 10 जुलाई को मनाया जा रहा है। हालांकि, यह दिन एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, यह आरबीआई की आधिकारिक बैंक अवकाश लिस्ट में शामिल नहीं है, इसलिए इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार तथा हर रविवार को बंद रहते हैं। जुलाई 2025 में कुल घोषित बैंक अवकाशों में 10 जुलाई शामिल नहीं है।

Bank Holiday Today

क्या आज बैंक बंद है, जानिए सच्चाई (तस्वीर-istock)

जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)

  • 5 जुलाई (शनिवार) – जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
  • 14 जुलाई (सोमवार) – शिलॉंग में बेह देइनखलम त्योहार के चलते बैंक बंद।
  • 16 जुलाई (बुधवार) – देहरादून (उत्तराखंड) में हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई (गुरुवार) – शिलॉंग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक अवकाश।
  • 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
  • 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
  • 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed