Bank Holiday Today: आज गुरुवार 17 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या बंद, देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: सभी सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के बैंक आज इस राज्य में बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक ग्राहक शाखा में जाकर कोई भी कामकाज नहीं कर सकेंगे। देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और शाखाओं में कामकाज जारी रहेगा। इसलिए अगर आप इस राज्य के रहने वाले हैं तो बैंक जाने से पहले आरबीआई की होलिडे लिस्ट जरूर देख लें। बैंक छुट्टियों के बारे में यहां विस्तार से जानिए।

Bank Holiday Today : भारत भर के बैंक ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक अवकाश लिस्ट के मुताबिक क्षेत्रीय छुट्टियों की जानकारी रखना जरुरी है। 17 जुलाई गुरुवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन यू तिरोत सिंह (U Tirot Singh) की पुण्यतिथि मनाई जाती है। वे खासी समुदाय के एक सम्मानित नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। बैंक केवल मेघालय में बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी।

Bank Holiday Today, RBI bank holidays, July 2025 Bank Holidays, Meghalaya Bank Holiday, July 2025 bank closures, Shillong bank holiday, U Tirot Singh death anniversary

जानिए आज क्यों बैंक बंद हैं? (तस्वीर-istock)

कौन थे यू तिरोत सिंह?

यू तिरोत सिंह खासी हिल्स के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए ब्रिटिश सेना का डटकर सामना किया और अंतिम सांस तक अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के लिए अडिग रहे। यह दिन उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed