Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते इन 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI लिस्ट

Bank Holiday Alert: अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम अगले हफ्ते निपटाना है तो यह जान लें कि अगले सप्ताह दो दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कब—कब बैंक बंद रहेंगे।

Bank holidays: अगर आप अगले हफ्ते बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि अगले सप्ताह पूरे भारत में बैंक 2 दिन बंद रहेंगे। बैंकमें 28 फरवरी को चौथा शनिवार और 1 मार्च को रविवार की वीकेंड के कारण छुट्टी रहेगी। इस दौरान कोई बैंकिंग काम नहीं होंगे। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस महीने सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के लिए कुल नौ छुट्टियां लिस्ट की हैं, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी शामिल है। इसमें दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार की वीकेंड छुट्टियां शामिल हैं।

Bank Holidays

बैंक बंद

राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग

जब तक कोई खास सरकारी या रीजनल छुट्टी घोषित नहीं की जाती, बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। कुल मिलाकर, रीजनल और लोकल जरूरतों की वजह से राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए, इमरजेंसी या लंबी छुट्टियों के लिए तैयार रहने के लिए अपनी लोकल बैंक ब्रांच से उनके मंज़ूर छुट्टियों का शेड्यूल या लिस्ट पता कर लेना सबसे अच्छा है।

End of Feed