Bandhan Innovation Fund NFO: बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन इनोवेशन फंड लॉन्च कर दिया है। ये एक सेक्टोरल या थीमेटिक थीम पर बेस्ड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह स्कीम 10 अप्रैल 2024 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है और 24 अप्रैल, 2024 को बंद हो जाएगी। यह स्कीम यूनिट्स के अलॉटमेंट की तारीख से पांच कारोबारी दिनों के अंदर फिर से सब्सक्रिप्शन और रिडम्पशन के लिए खुलेगी। ये फंड पर्याप्त रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) निवेश, हाई स्किल्ड-एम्प्लॉई कॉस्ट, संभावित हाई मार्जिन या ग्रोथ, यूनीक प्रोडक्ट्स या सर्विसेज, नॉन-लीनियर बिजनेस मॉडल और एक मजबूत ब्रांड उपस्थिति वाली कंपनियों को टार्गेट करेगा।
24 अप्रैल को बंद होगा बंधन इनोवेशन फंड का NFO
ये भी पढ़ें -
कम से कम कितना निवेश जरूरी
निवेशक इस स्कीम में कम से कम 1000 रु प्रति प्लान/ऑप्शन और फिर 1 रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं। निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। ये फंड इनोवेशन थीम के तहत इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में 80 से 100 फीसदी तक का निवेश करेगा।
वहीं डेब्ट सिक्योरिटीज और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में 0 से 20 फीसदी और REIT और InvITs में 0 से 10 फीसदी निवेश किया जाएगा।
कितना है एग्जिट लोड
यदि म्यूचुअल फंड अलॉटमेंट की तारीख से 30 दिनों के अंदर निवेश को रिडीम/स्विच आउट (किसी अन्य स्कीम में फंड को ट्रांसफर) किया जाता है तो लागू एनएवी का 0.50% एग्जिट लोड लगेगा। 30 दिन बाद कोई एग्जिट लोड नहीं लागू होगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक म्यूचुअल फंड एनएफओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
