हवाई सफर होगा महंगा? जानिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने क्या कहा

ATF Price Hike Update: क्या आसमान का सफर अब आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है? एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमानन ईंधन की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी ने हवाई यात्रियों के बीच हलचल मचा दी है।

ATF Price Hike Update: नए महीने की शुरुआत के साथ ही, जेट फ्यूल यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 114% के बड़े उछाल के बाद हवाई किराए को लेकर सरकार की ओर से लेटेस्ट अपडेट शेयर किया गया है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू (K. Ram Mohan Naidu) ने कहा है कि यात्रियों को हवाई किराए में अचानक होने वाली भारी बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। साथ ही, उन्होंने भारत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर भी जानकारी दी है।

ATF

क्या महंगा हो जाएगा हवाई सफर, जानिए सरकार ने क्या कहा (Photo: AI Generated)

ATF कीमतों पर भारी दबाव

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "भारत में ATF की कीमतें वर्ष 2001 से डीरिगुलेटेड हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार हर महीने संशोधित किया जाता है। लेकिन हाल के समय में वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने जैसी परिस्थितियों के कारण ATF कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ था। ऐसे में 1 अप्रैल से कीमतों में 100% से अधिक की बढ़ोतरी की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।"

End of Feed