LPG Domestic Cylinder price hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा, उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2021, 10:14 AM IST

LPG Domestic Cylinder price hike:घरेलू सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा किया गया है। इजाफे के बाद दिल्ली में अब इसकी कीमत दिल्ली में 899.50 रुपये हो गई है।

LPG Domestic Cylinder price hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा, उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार

LPG Domestic Cylinder price hike: वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम में इजाफे के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अगर बात दिल्ली की करें तो बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपये हो गई है।  इसके साथ ही 5 किलो सिलेंडर की नई दर अब 502 रुपये है। बढ़ी दरों को आज से लागू कर दिया गया है। 

पिछली दफा 1 सितंबर को हुई थी बढ़ोतरी
पिछली बार एलपीजी सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी 1 सितंबर को की गई थी। यह तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा एक महीने के भीतर दूसरी और महीनों से भी कम समय में तीसरी बढ़ोतरी थी। 17 अगस्त को, दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 859.5 रुपये प्रति सिलेंडर लेते हुए कीमतों में 25 रुपये की वृद्धि की गई थी।


14.2 किलो सिलेंडर के लिए एलपीजी मूल्य सूची

  1. नई दिल्ली - 899.50 रुपये
  2. मुंबई - 899.50 रुपये
  3. बेंगलुरु - 887.50 रुपये
  4. चंडीगढ़ - 894.00 रुपये
  5. जयपुर - 888.50 रुपये
  6. पटना - 974.50 रुपये
  7. कोलकाता - 911.०० रुपये
  8. चेन्नई - 900.50 रुपये
  9. नोएडा - 882.50 रुपये
  10. भुवनेश्वर - 886.00 रुपये
  11. हैदराबाद - रु 937.००
  12. लखनऊ - 922.50 रुपये
  13. त्रिवेंद्रम - 894.00 रुपये

दाम बढ़ने के दो मुख्य कारण
भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें निर्धारित करने वाले दो मुख्य कारक डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और वैश्विक बेंचमार्क दर हैं।

End of Article