Gold and Silver Rate Today, 2 June 2022: गुरुवार को सोने की कीमत में और गिरावट आई। हालांकि कमजोर ट्रेजरी यील्ड ने नुकसान को सीमित कर दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.13 फीसदी या 66 रुपये की गिरावट के साथ 50,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा (Silver futures) 0.37 फीसदी या 228 रुपये की गिरावट के साथ 61,352 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के समय में बुलियन को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,606 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 60,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी ।
तीन सत्रों के बाद सोने की हाजिर कीमत 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है, जबकि इतने ही कारोबारी सत्रों में चांदी लगभग 1,750 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछला सोना- चांदी
ग्लोबल मार्केट में सोना 0.09 फीसदी महंगा होकर 1849 डॉलर पर पहुंच गया । चांदी की कीमत 1.05 फीसदी बढ़ी और 21.92 डॉलर पर पहुंच गई।

