Bank Holiday: 7 अगस्त 2024 को भारत में हरियाली तीज का उत्सव बनाया जाएगा। हरियाली तीज विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है। भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित राजस्थान, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में यह त्यौहार प्रमुख रूप से मनाया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल घूम रहा है कि क्या इस दिन बैंक बंद रहेंगे? भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंकों की छुट्टी के लिए एक लिस्ट जारी की जाती है। आइये आपको इस लिस्ट के अनुसार बताते हैं कि आखिर 7 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं। साथ ही आपको अगस्त 2024 में बैंकों की छुट्टियों के बारे में भी बताते हैं।
Bank Holidays in August 2024
अगस्त में छुट्टियां
| तारीख | दिन | छुट्टी का कारण |
| 4 अगस्त 2024 | रविवार | वीक ऑफ |
| 10 अगस्त 2024 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
| 11 अगस्त 2024 | रविवार | वीक ऑफ |
| 15 अगस्त 2024 | गुरुवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 18 अगस्त 2024 | रविवार | वीक ऑफ |
| 19 अगस्त 2024 | सोमवार | रक्षा बंधन |
| 24 अगस्त 2024 | शनिवार | चौथा शनिवार |
| 25 अगस्त 2024 | रविवार | वीक ऑफ |
| 26 अगस्त 2024 | सोमवार | जन्माष्टमी |
क्या 7 अगस्त को बंद हैं बैंक?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 अगस्त 2024, बुधवार को बैंक की शाखाएं आम जनता के लिए खुली रहेंगी और कामकाज भी साधारण रूप से चलता रहेगा। दूसरी तरफ अगर अगस्त 2024 के महीने में बैंक की छुट्टियों की बात करें तो इस महीने 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइये आपको बताते हैं कि अगस्त 2024 में कौन से दिन बैंक किस वजह से बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Internet Speed Test: भारत में कहां सबसे तेज है इंटरनेट की रफ्तार, दिल्ली-मुंबई नहीं है जवाब
अगस्त में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
अगस्त 2024 में 4 अगस्त को रविवार और 10 अगस्त को सेकंड-सैटरडे (दूसरे शनिवार) की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को रविवार और 19 अगस्त को रक्षा-बंधन की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को चौथे शनिवार और 25 अगस्त को रविवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक की छुट्टी वाले दिन आप नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्षेत्रीय छुट्टियां
अगस्त के महीने में ऊपर बताई गई छुट्टियों के साथ ही इन दिनों पर भी बैंकों में काम नहीं होगा। ये क्षेत्रीय छुट्टियां हैं और इन तारीखों पर केवल बताये गए राज्यों में ही छुट्टी रहेगी।
- 3 अगस्त, 2024: केर पूजा (अगरतला)
- 8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)
- 13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)
- 20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
