बिजनेस

इस हफ्ते आएंगे 3 नए IPO, 6 कंपनियों की शेयर बाजार में होगी एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

Upcoming IPO: इस सप्ताह 3 तीन नए आईपीओ खुलने वाले हैं, जिनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। साथ ही, इस दौरान छह कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। 16 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर CFF Fluid Control का FPO लिस्ट होगा। यह FPO करीब 8.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Image

इस हफ्ते निवेशकों के लिए तीन नए आईपीओ खुलने वाले हैं। (फोटो सोर्स-istock)

Upcoming IPO: नया हफ्ता शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में निवेशकों के लिए तीन नए आईपीओ खुलने वाले हैं, जिनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। साथ ही, इस दौरान छह कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। इसके अलावा एक FPO (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर) भी इस हफ्ते लिस्टिंग के लिए तैयार है।

Anthem Biosciences IPO

Anthem Biosciences का मेनबोर्ड सेगमेंट में 3395 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 14 जुलाई से खुलेगा और 16 जुलाई तक चलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹540-₹570 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 26 शेयरों का है। अलॉटमेंट 17 जुलाई को और लिस्टिंग 21 जुलाई को BSE और NSE पर संभव है।

Spunweb Nonwoven IPO

यह SME सेगमेंट का पब्लिक इश्यू है, जो 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा। इश्यू साइज ₹60.98 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹90-₹96 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर रखा गया है। अलॉटमेंट 17 जुलाई को और लिस्टिंग 21 जुलाई को NSE SME पर होगी।

Monika Alcobev IPO

Monika Alcobev का इश्यू 16 जुलाई को खुलेगा और 18 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ₹153.68 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹271-₹286 प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है। अलॉटमेंट 21 जुलाई को फाइनल होगा और लिस्टिंग 23 जुलाई को BSE SME पर हो सकती है।

इस हफ्ते लिस्ट होने वाली कंपनियां

  • 14 जुलाई: Travel Food Services (BSE, NSE), Chemkart India (BSE SME), Smarten Power Systems (NSE SME)
  • 15 जुलाई: GLEN Industries (BSE SME)
  • 16 जुलाई: Asston Pharmaceuticals (BSE SME)
  • 17 जुलाई: Smartworks Coworking Spaces (BSE, NSE)

CFF Fluid Control FPO की भी होगी लिस्टिंग

16 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर CFF Fluid Control का FPO लिस्ट होगा। यह FPO करीब 8.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। FPO के जरिए कंपनियां पहले से लिस्टेड होने के बावजूद अतिरिक्त शेयर जारी करती हैं, जिससे फंड जुटाया जाता है। निवेशकों के लिए यह हफ्ता प्राइमरी मार्केट में एक्टिव रहने का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, निवेश से पहले अपने स्तर पर रिसर्च करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article