Chinese Stock Market: निवेशकों में टेंशन के बीच चाइनीज शेयर बाजार का बुरा हाल, 6.3 लाख करोड़ डॉलर हुए स्वाहा

Chinese Stock Market: कुल मिलाकर 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से चीन और हॉन्ग-कॉन्ग की शेयर मार्केट वैल्यू में लगभग 6.3 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर का सफाया हो गया है। बीजिंग इस समय जिस चुनौती का सामना कर रहा है, वह निवेशकों के विश्वास में गिरावट को रोकना।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाइनीज शेयर बाजार का बुरा हाल
  • 6.1 ट्रिलियन डॉलर डूबे
  • निवेशकों में है टेंशन

Chinese Stock Market: चीन के शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता भी कमजोर रहा। हॉन्ग-कॉन्ग में लिस्टेड मेनलैंड कंपनियों का एक ग्रुप 2024 में ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स रैंकिंग में सबसे नीचे है। हाल के दिनों में चीन के शेयर बाजार में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टोक्यो एशिया के सबसे बड़े इक्विटी बाजार के रूप में उभरा है और शंघाई से आगे निकल गया है, जबकि भारत का चीन पर वैल्यूएशन प्रीमियम एक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चीन के शेयर बाजार में गिरावट देश की एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के लिए मुसीबत बनकर उभर रही है। हैंग सेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स पहले ही 2024 में 11% गिर चुका है। चार साल की रिकॉर्ड गिरावट के बीच एक्टिव फंड मैनेजर्स से लेकर पैसिव फंड तक हर कोई दुनिया की दूसरी सबसे बड़े शेयर बाजार से मुंह मोड़ रहे हैं।

Chinese Stock Market

चीन का शेयर बाजार गिरा

ये भी पढ़ें -

End of Feed