एलपीजी संकट के बीच बिना कॉल किए ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर, इतने दिन में हो जाएगा डिलीवर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में लोगों को गैस की कमी का डर सताने लगा है। इसके चलते कई लोगों ने सिलेंडर की बुकिंग करना शुरू कर दिया है। आमतौर पर बुकिंग फोन कॉल पर हो जाती है, लेकिन आजकल इसमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आप कैसे सिलेंडर बुक कर सकते हैं?

दुनिया भर में बढ़ते तनाव और सप्लाई चैन की चुनौतियों के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि संकट की खबरों के बीच गैस एजेंसियों के फोन लाइन्स व्यस्त हो जाती हैं या आईवीआर (IVR) पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आपको सिलेंडर बुक करने के लिए न तो कॉल करने की जरूरत है और न ही घंटों इंतजार करने की। आप महज कुछ सेकंड्स में अपने स्मार्टफोन से गैस रिफिल बुक कर सकते हैं। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर आपकी बुकिंग में देरी होती है या एजेंसी सहयोग नहीं करती, तो आप इसकी शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं।

Gas Cylinder

ऐसे करें बुक

बिना कॉल किए गैस बुक करने का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है व्हाट्सएप (WhatsApp)। देश की प्रमुख तेल कंपनियों (Indane, HP, Bharat Gas) ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। आपको बस अपनी कंपनी का नंबर सेव करना है और उस पर 'Hi' या 'REFILL' लिखकर भेजना है। इसके तुरंत बाद आपको बुकिंग कंफर्मेशन मिल जाएगा। इसके अलावा, आप 'IndaneOil One', 'HP Pay' या 'Hello BPCL' जैसे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन ऐप्स की खासियत यह है कि यहां आप बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं और अपने सिलेंडर की लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं। पेटीएम (Paytm) और फोनपे (PhonePe) जैसे प्लेटफॉर्म्स भी गैस बुकिंग पर आकर्षक कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर देते हैं।

End of Feed