पेंशन की हर उलझन होगी दूर, ET NOW और ET NOW स्वदेश पर कल 'रिटायरमेंट महाकुंभ' का आयोजन

रिटायरमेंट महाकुंभ कार्यक्रम में रिटायरमेंट और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें PFRDA के चेयरपर्सन शिवसुब्रमण्यन रमन, LIC के CEO और MD आर. दोराईस्वामी और CAMS के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज कुमार शामिल हैं।

भारत के प्रमुख बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW Swadesh शनिवार, 29 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खास कार्यक्रम ‘रिटायरमेंट महाकुंभ’ का प्रसारण करेंगे। 'रिटायर रिच, रिटायर कॉन्फिडेंट, रिटायर स्ट्रेस-फ्री' (अमीर बनकर रिटायर हों, आत्मविश्वास के साथ रिटायर हों, तनाव-मुक्त होकर रिटायर हों) के वादे के साथ शुरू की गई यह पहल सभी आयु वर्ग और आय वर्ग के भारतीयों के लिए रिटायरमेंट और पेंशन प्लानिंग को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

Retirement Mahakumbh

रिटायरमेंट महाकुंभ

इस मैराथन प्रसारण में प्रमुख नीति निर्माता, पेंशन विशेषज्ञ, वित्तीय पेशेवर, वेल्थ मैनेजर्स और उद्योग जगत के दिग्गज एक साथ आएंगे, जो रिटायरमेंट के बदलते परिदृश्य को समझाएंगे और दर्शकों को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करेंगे।

End of Feed