गांवों में बजने लगी खतरे की घंटी! महंगाई 7.9% तक पहुंचने का डर, RBI के सर्वे ने चौंकाया

रिजर्व बैंक के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं, जो बताते हैं कि इकोनॉमी के मोर्चे पर देश को ताकत देने वाले गांवों में अब खपत घटने लगी है। सर्वे में महंगाई 7.9% पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

RBI Survey On Inflation : महंगाई का डर अब ग्रामीण भारत के आर्थिक भरोसे को भी कमजोर करने लगा है। गांवों और अर्ध-शहरी इलाकों में रहने वाले परिवारों को आने वाले 1 साल में महंगाई और बढ़ने की आशंका सता रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ताजा सर्वे में ग्रामीण परिवारों की महंगाई संबंधी उम्मीदें बढ़कर 7.9% पहुंच गई हैं। वहीं, मौजूदा आर्थिक हालात को लेकर लोगों का भरोसा भी कमजोर हुआ है। हालांकि, भविष्य को लेकर ग्रामीण परिवारों की उम्मीदें अब भी सकारात्मक बनी हुई हैं।

rbi rural survey

रिजर्व बैंक के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

RBI के सितंबर 2026 के रूरल कॉन्फिडेंस सर्वे (Rural Consumer Confidence Survey) में सामने आए ये आंकड़े इसलिए अहम हैं, क्योंकि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति और खर्च का असर देश की खपत और बाजार की मांग पर पड़ता है। अगर महंगाई को लेकर चिंता बढ़ती है, तो आने वाले समय में परिवार अपनी खरीदारी और बजट को लेकर ज्यादा सतर्क हो सकते हैं।

End of Feed