अगर आप AI स्किल्ड हैं तो आपके लिए गुड न्यूज, ये रिपोर्ट पढ़कर उछल पड़ेंगे

AI jobs in India: भारत में कृत्रिम मेधा (Artificial Intelligence) स्किल वाली नौकरियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। सितंबर में एआई से जुड़ी नौकरियों में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो एक साल पहले की इस महीने 8.2 प्रतिशत थी। यह बढ़ोतरी तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में एआई के बढ़ते उपयोग को दर्शाती है।

AI jobs in India: देश में कृत्रिम मेधा (Artificial Intelligence) से जुड़ी नौकरियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वैश्विक ऑनलाइन भर्ती मंच ‘इनडीड’ द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में एआई-संबंधित नौकरियों में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारतीय नौकरी बाजार में एआई स्किल की डिमांड पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

AI jobs, AI jobs in India, artificial intelligence, India employment

भारत में AI जॉब की डिमांड बढ़ी (तस्वीर-istock)

तीन महीने में भी दिखी तेज रफ्तार

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन महीने पहले भी AI स्किल वाली नौकरियों में 10.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। इसका अर्थ है कि एआई से जुड़ी भर्ती गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इनडीड के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ अर्थशास्त्री कैलम पिकरिंग ने कहा कि भारत, AI नौकरियों के मामले में अन्य देशों की तुलना में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत को छोड़कर केवल सिंगापुर में ही AI से जुड़ी नौकरियों की डिमांड इतनी अधिक है। यह स्पष्ट है कि भारत के नियोक्ता तेजी से AI-आधारित इनोवेशन और तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

End of Feed