प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप क्षेत्र में एआई मजबूती से आर्थिक वृद्धि को दे सकती है गति: पीडब्ल्यूसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ से पहले भारतीय एआई स्टार्टअप के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा इसकी सबसे बड़ी ताकत है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि भारतीय एआई मॉडल नैतिक, निष्पक्ष, पारदर्शी और डेटा सुरक्षा के नियमों पर आधारित हों।

भारत की प्रौद्योगिकी और सेवाओं में मजबूती और तेजी से बढ़ती स्टार्टअप कंपनियां कृत्रिम मेधा (एआई) के उपयोग से देश को तेज वृद्धि हासिल करने में मदद कर सकती हैं। पीडब्ल्यूसी इंडिया के पूंजीगत परियोजनाओं और बुनियादी ढांचा विकास मामलों के प्रमुख मोहम्मद अतहर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एआई भारत के लिए सबसे बड़ी बदलाव लाने वाली तकनीकों में से एक होगी। इसके लिए अनुसंधान और विकास में विशेष निवेश और सरकार या संस्थानों का सहयोग बेहद जरूरी होगा। अतहर ने यह भी कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर एआई क्षेत्र में नेतृत्व करने की तैयारी कर रहा है।

AI

एआई समिट में कई देशों के प्रतिनिध शामिल होंगे। (फोटो क्रेडिट-iStock)

End of Feed