चंद्रयान-3 से आधे पैसे में सूरज होगा फतह ! जानें आदित्य L-1 से भारत कैसे बनेगा सरताज

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Aug 28, 2023, 01:16 PM IST

Aditya L-1 Mission And Launch Date: आदित्य L-1 मिशन चंद्रयान-3 से भी सस्ता है। और अगर भारत का सूर्य मिशन सफल हो जाता है। तो भारत, ऐसा करने वाले अमेरिका, जर्मनी और यूरोपीय स्पेस एजेंसी और चीन की कतार में खड़ा हो जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि आदित्य मिशन चंद्रयान की लागत से करीब आधी कीमत में लांच होगा।

What is Aditya L-1 Mission And Launch Date: भारत अब अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने के करीब है। वह 2 सितंबर को अपना सूर्य मिशन लांच करेगा। यह भारत का पहला सूर्य मिशन होगा। जिसे आदित्य L-1 नाम दिया गया है। खास बात यह है कि आदित्य L-1 मिशन चंद्रयान-3 से भी सस्ता है। और अगर भारत का सूर्य मिशन सफल हो जाता है। तो भारत, ऐसा करने वाले अमेरिका, जर्मनी, यूरोपीय स्पेस एजेंसी और चीन की कतार में खड़ा हो जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि आदित्य मिशन चंद्रयान की लागत से करीब आधी कीमत में लांच होगा। ऐसा कर, इसरो एक बार फिर पूरी दुनिया को सकते में डाल देगा।

Aditya L-1 Mission Cost

2 सितंबर को होगा आदित्यन L-1 मिशन लांच

जनवरी में पहुंचेगा आदित्य L-1

आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लाग्रेंज प्वाइंट (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा। पृथ्वी से लाग्रेंज प्वाइंट की दूरी 15 लाख किलोमीटर है। आदित्य L-1, 2 सितंबर को जब अपनी यात्रा शुरू करेगा तो उसके करीब 4 महीने बाद यानी जनवरी 2024 को वह अपनी तय पोजिशन पर पहुंचेगा। आदित्य एल 1 सूरज और धरती के बीच लाग्रेंज प्वाइंट(L) 1 पर रुकेगा और यहीं से सूर्य का अध्ययन करेगा।

End of Feed