Aditya Birla Sun Life Balanced Advantage Fund : म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से करोड़पति बना जा सकता है। इसके लिए आपको लगातार हर महीने निवेश करना होगा। ये निवेश 2-4 साल नहीं बल्कि करीब 15-20 साल तक करते रहना होगा।
म्यूचुअल फंड से कैसे बनें करोड़पति
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (Aditya Birla Sun Life Balanced Advantage Fund) एक ऐसी ही स्कीम रही है, जिसने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करोड़पति बनाया है।
हर महीने 10000 रु से बने करोड़पति
वैल्यू रिसर्च के डेटा के अनुसार बीते 21 सालों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने सालाना 11.2 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 1 लाख रु के अपफ्रंट निवेश के साथ इस स्कीम में 21 साल तक हर महीने 10000 रु की SIP की होती तो उसकी निवेश राशि 26.20 लाख रु होती।
मगर 11.2 फीसदी के सालाना रिटर्न के हिसाब से ये 26.20 लाख रु 1.03 करोड़ रु बन चुके होते। यानी करीब 76 लाख रु से अधिक का फायदा।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का रिटर्न
- 1 साल का रिटर्न 6.89 फीसदी
- 2 साल का सालाना रिटर्न 7.59 फीसदी
- 3 साल का सालाना रिटर्न 15.12 फीसदी
- 5 साल का सालाना रिटर्न 8.74 फीसदी
- 10 साल का सालाना रिटर्न 10.75 फीसदी
ये है ओपन एंडेड फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक ओपन एंडेड डायनामिक एसेट एलोकेशन फंड है। यह एक तरह का हाइब्रिड फंड है, जो अपने एसेट एलोकेशन यानी इक्विटी और फिक्स्ड इनकम एलोकेशन को मार्केट की स्थितियों के लिहाज से बदलता है।
अब कैसे बनें करोड़पति
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने तो करोड़पति बना दिया। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपके हाथ से मौका निकल गया है तो ऐसा नहीं है। एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप हर महीने 10000 रु का निवेश करें तो 20 साल में आपकी निवेश राशि होगी 24 लाख रु। मगर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपके हाथ में होंगे 99.91 लाख रु।
ध्यान रहे कि यहां 12 फीसदी रिटर्न अनुमानित है। ये कम-ज्यादा हो सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां म्यूचुअल फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
