अडानी ग्रुप ने खरीदी एक और कंपनी, कारोबार तक शुरू न करने वाली बिजली फर्म पर लगाया दांव

Adani Group Buys Sangod Transmission Service: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एसटीएलएस के ये शेयर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से खरीदे हैं। शेयरों की ट्रांजेक्शन शेयर परचेज एग्रीमेंट की शर्तों के तहत हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप ने खरीदी एक और कंपनी
  • राजस्थान की है बिजली कंपनी
  • अभी बिजनेस तक नहीं किया शुरू

Adani Group Buys Sangod Transmission Service: अडानी ग्रुप (Adani Group), जिसके चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) हैं, ने एक और कंपनी को खरीद लिया है। अडानी ग्रुप की अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions) ने सांगोद ट्रांसमिशन सर्विस लिमिटेड (Sangod Transmission Service) या एसटीएसएल को खरीदा है। अडानी एनर्जी ने एसटीएलए की 100 फीसदी इक्विटी खरीदी।

किससे खरीदी हिस्सेदारी

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एसटीएलएस के ये शेयर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से खरीदे हैं। शेयरों की ट्रांजेक्शन शेयर परचेज एग्रीमेंट की शर्तों के तहत हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की कमेटी ने इस डील को हरी झंडी दिखा दी है।

End of Feed