Accenture Wont Hike Salary: मल्टीनेशनल आईटी कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने 2023 में भारतीय कर्मचारियों की सैलरी न बढ़ाने का ऐलान किया है। ये केवल कानूनी तौर पर जरूरी जगहों और उन क्रिटिकल स्किल एरिया के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएगी, जिनके लिए कंपनी वादा कर चुकी है। बता दें कि भारत में एक्सेंचर के करीब 3 लाख कर्मचारी हैं।
एक्सेंचर सैलरी नहीं बढ़ाएगी
आईटी सेक्टर की चुनौतियां
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार पर इंडिविजुअल परफॉर्मेंस बोनस भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम होगा। सितंबर के अंत में एक्सेंचर ने कहा था कि आईटी सेक्टर के सामने कई चुनौतियां हैं। साथ ही इसने कहा था कि डिस्क्रेशनरी खर्च या मैक्रो की स्थिति में सुधार की संभावना नहीं लग रही है।
19000 कर्मचारियों की छंटनी
मार्च 2023 में कंपनी ने ऐलान किया था कि यह 19000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। एक्सेंचर इस साल प्रमोशन भी घटाने जा रही है। एसोसिएट डायरेक्टर (लेवल 5) के स्तर तक, कंपनी तय प्रोग्राम के अनुसार दिसंबर में प्रमोशन देगी, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में कम होंगे। एक्सेंचर में 13 लेवल हैं, जिनमें 13 सबसा निचला और 1 यानी पहला उच्चतम है।
1 से 4 लेवल तक वालों को मिलेगा प्रमोशन
लेवल 1 से 4 तक वालों का प्रमोशन जून 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पिछली तिमाही में, एचसीएल टेक ने कहा था कि वह सीनियर मैनेजमेंट लेवल के कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाएगी और जूनियर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को भी तीन महीनों के लिए टाल दिया गया था।
विप्रो ने भी सैलरी में बढ़ोतरी को सितंबर के बजाय दिसंबर 2023 तक के लिए टाल दिया है और इंफोसिस ने अभी तक अप्रैल और जुलाई के लिए निर्धारित वेतन वृद्धि को लागू नहीं किया है।
