बिजनेस

सिर्फ 99 रुपए में मिलेगी मूवी टिकट, जानें INOX से लेकर PVR तक में कैसे बुक करें शो

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 12, 2023, 01:28 PM IST

National Cinema Day INOX PVR : ऑफर देश के सभी PVR, INOX और सिनेपोलिस पर होगा चलिए जानते हैं कि आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।

Image

नेशनल सिनेमा डे के मौके पर सभी सिनेमा घर ग्राहकों को 99 रुपए में फिल्मों के टिकट दे रहे हैं।

Photo : iStock

National Cinema Day INOX PVR : यदि आप मूवी देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। 13 अक्टूबर यानि कल PVR नेशनल सिनेमा डे है। ऐसे में आप फुकरे, रानीगंज, जवान जैसी फिल्में महज 99 रुपए में देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल सिनेमा डे के मौके पर सभी सिनेमा घर ग्राहकों को 99 रुपए में फिल्मों के टिकट दे रहे हैं। ये ऑफर देश के सभी PVR, INOX और सिनेपोलिस पर होगा चलिए जानते हैं कि आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।

इसलिए मिलेंगे 99 रुपए में टिकट

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी MAI ने के मुताबिक इस साल 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा। जिस मौके पर मूवी देखने के शौकीनों को देशभर के सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपये में मूवी का टिकट मिलेगा। इसके अलावा वीकेंड होने के चलते 13 अक्टूबर को आप नजदीकी PVR या INOX में जाकर मूवी देख सकते हैं। MAI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, PVR, INOX, Cinepolls, मिराज और डिलाइट समेत देश भर की 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स ने नेशनल सिनेमा डे समारोह में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है।

ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट

13 अक्टूबर को देशभर में 4000 स्क्रीन्स पर ये नियम लागू होगा। जहां PVR, INOX, Cinepolls, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के से लेकर डिलाइट जैसे मल्टीप्लेक्स चेन्स इसमें हिस्सा लेंगे। आप इसके टिकट ऑनलाइन बुक माय शो, पेटीएम या फ़ोन पे से बुक कर पाएंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article