बिजनेस

चीनी के निर्यात पर रोक लगाने की तैयारी, ग्लोबल सप्लाई पर पड़ेगा असर, देश में कीमतें रहेंगी कंट्रोल !

India May Restrict Sugar Exports: 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए सीज़न में भारत सरकार द्वारा चीनी की शिपमेंट पर अंकुश लगाए जाने की संभावना है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। अगर घरेलू सप्लाई में सुधार होता है तो कुछ देशों को एक्सपोर्ट के लिए कोटा जारी किया जा सकता है।

Image

भारत चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार लगा सकती है चीनी के निर्यात पर रोक
  • कंट्रोल में रह सकती हैं कीमतें
  • नए सीजन में लगेगा प्रतिबंध

India May Restrict Sugar Exports: केंद्र सरकार चीनी के निर्यात (SUgar Export) पर प्रतिबंध लगा सकती है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है, मगर शुष्क मौसम के कारण इस साल गन्ने की फसल सूखने यानी कम रहने के बाद सरकार चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है। ये एक ऐसा कदम होगा जिससे चीनी की वैश्विक आपूर्ति में कमी आएगी।

घरेलू स्तर पर कीमतें रहेंगी कंट्रोल

दरअसल गन्ने के कम उत्पादन से चीनी का उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे घरेलू स्तर पर कीमतें बढ़ती हैं। मगर यदि सरकार चीनी के निर्यात को रोकती है तो घरेलू स्तर पर कीमतें कंट्रोल में रह सकती हैं

नए सीजन में लगेगा प्रतिबंध

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए सीज़न में भारत सरकार द्वारा चीनी की शिपमेंट पर अंकुश लगाए जाने की संभावना है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। अगर घरेलू सप्लाई में सुधार होता है तो कुछ देशों को एक्सपोर्ट के लिए कोटा जारी किया जा सकता है।

5 साल में सबसे कम मानसून

भारत में बीते पांच वर्षों में सबसे कमजोर मानसून देखने को मिला है। इससे गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। चीनी के निर्यात पर अंकुश से बाजार पर दबाव पड़ेगा और न्यूयॉर्क और लंदन में वायदा कारोबार में तेजी आने की संभावना है।

पहले भी लागू किया गया है कोटा

भारत ने 2022-23 में कोटा सिस्टम शुरू किया था और कम बारिश के कारण उत्पादन कम होने के बाद चीनी निर्यात को लगभग 6 मिलियन टन तक सीमित कर दिया था, जो एक साल पहले 11 मिलियन टन था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article