Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 23 May 2023 : आज सर्राफा बाजार में कमजोरी दिख रही है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। जो लोग सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए राहत की खबर है, क्योंकि सोने के रेट आज की गिरावट से 60000 रु के नीचे आ गए हैं। करीब साढ़े 11 बजे सोने का रेट 400 रु घटा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,930 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रति किलो चांदी का रेट 560 रु घटा है। चांदी का ताजा रेट इस गिरावट के साथ 72,070 रु प्रति किलो पर है।
आज सोने और चांदी के दाम
चेक करें कल के रेट
इससे पहले सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.66 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,330 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.77 फीसदी गिर कर 72,630 रु पर बंद हुआ था।
एमसीएक्स पर भी है गिरावट
साढ़े 11 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 381 रु या 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,860 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 569 रु या 0.78 फीसदी गिर कर 72,164 रु पर है।
22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट
- 22 कैरेट सोने के रेट 54940 रु पर हैं
- 20 कैरेट सोने का भाव 49940 रु पर है
- 18 कैरेट सोना 44950 रु पर बिक रहा है
- 16 कैरेट सोना 39950 रु पर बिक रहा है
- 14 कैरेट सोने का रेट 34960 रु पर है
- 12 कैरेट सोने का भाव 29970 रु पर है
- 10 कैरेट सोना इस समय 24970 रु पर है
कॉमेक्स पर कितने हैं रेट
यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 15.30 डॉलर या 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 1,961.90 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.26 डॉलर या 1.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 23.60 प्रति औंस पर है।
