Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 19 May 2023 : सोने की कीमतों में आज तेजी का रुख है। बुधवार को 480 रुपये की गिरावट के बाद, सोने की कीमतें 60 हजार से नीचे आ गई। शुक्रवार को सोना 130 रुपये की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम 59870 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी 280 रुपये तेजी के साथ 72,290 पर आ गई हैं। वहीं MCX पर सोना 59,825 रुपये और चांदी 72,409 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे अहम बात यह है कि सोने की कीमतें एक बार फिर 60 हजार के नीचे आ गई है। सोना पहली बार मार्च में 60 हजार के स्तर पर पहुंच गया था। और उसके बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए 61 हजार के आंकड़े को पार कर गया था।
सोने और चांदी की आज की कीमत
MCX में भी गिरावट
शुक्रवार को सुबह MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है। सुबह 10 बजकर 15 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 102 रु या 0.17 फीसदी बढ़कर 59,825 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 266 रु या 0.33 फीसदी बढ़कर 72,010 रु पर आ गया था। वहीं विदेशी बाजार में भी आज तेजी का दौर है। यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतें में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 1,966.30 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 23.76 प्रति औंस पर था।
गुरुवार को सोने और चांदी में थी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी भी 530 रुपये घटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसी तरह विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई थी ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
