Upcoming IPO:दो कंपनियों के आईपीओ को सेबी ने दी मंजूरी, जानें डेट और दूसरी डिटेल्स

Upcoming IPO: आधार हाउसिंग में बीसीपी टोप्को की 98.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है और आईसीआईसीआई बैंक की 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस के आईपीओ की भी मंजूरी मिल गई है।

Aadhar Housing Finance IPO:प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का 3,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आठ मई को खुलकर 10 मई को बंद होगा।भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए गए आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, एंकर (बड़े) निवेशक सात मई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।आईपीओ के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहयोगी कंपनी बीसीपी टोप्को 7 प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

UPCOMING IPO

दो आईपीओ की मंजूरी

किसकी कितनी हिस्सेदारी

फिलहाल आधार हाउसिंग में बीसीपी टोप्को की 98.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है और आईसीआईसीआई बैंक की 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ब्लैकस्टोन समर्थिक कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए करेगी। ।आधार हाउसिंग फाइनेंस को आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी से मंजूरी मिली थी।

End of Feed