31 दिसंबर डेडलाइन: PAN-Aadhaar लिंक करना जरूरी! 31 दिसंबर से पहले ऐसे पूरा करें प्रोसेस

PAN–Aadhaar Link Deadline: यह साल खत्म होने से पहले एक बेहद जरूरी काम आपको जरूर निपटाना चाहिए PAN को Aadhaar से लिंक करना। सरकार ने इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द करें, वरना आपका PAN इनवैलिड हो सकता है और कई तरह के वित्तीय काम रुक सकते हैं।

PAN–Aadhaar Link Deadline: अगर आपने अभी तक अपना आधार पैन लिंक नहीं कराया है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, आधार और पैन को लिंक करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर है ऐसे में आप डेडलाइन खत्म होने से पहले ये जरुरी काम कर लें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी कई चीजे अटक सकती हैं। वहीं, UIDAI ने नवंबर से आधार अपडेट और PAN लिंकिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू किए हैं, जिनका मकसद पूरी प्रक्रिया को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इन नए नियमों से अब लाखों लोगों को छोटी-छोटी जानकारियां अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आइए आसान भाषा में पूरी जानकारी समझते हैं।

aadhar card blocked

कितनी है फीस?

UIDAI ने आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में बदलाव किए हैं, ताकि लोग कम खर्च में आसानी से अपनी जानकारी अपडेट कर सकें। नए नियमों के तहत नाम, पता और जन्मतिथि जैसी डेमोग्राफिक जानकारी को बदलने का शुल्क अब ₹75 तय किया गया है। वहीं बायोमेट्रिक अपडेट, जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो या आईरिस स्कैन के लिए ₹125 देना होगा। अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इसके अलावा 5–7 साल और 15–17 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट भी पूरी तरह फ्री रखे गए हैं, ताकि पैरेंट्स आसानी से बच्चों का आधार सही कर सकें।

End of Feed