8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कई बड़े बदलावों की मांग, हर 5 साल में बढ़ेगी पेंशन ! जानें और क्या-क्या

8th Pay Commission Terms of Reference: केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के तहत चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग के लिए बनेगी समिति
  • जल्द हो सकता है ऐलान
  • कई बड़े बदलावों की हो रही मांग

8th Pay Commission Terms of Reference: केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के तहत चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग की घोषणा पिछले महीने केंद्र ने कर दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही सीपीसी के लिए नामों की घोषणा कर सकती है। इस बीच, सभी की निगाहें टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस (टीओआर) पर टिकी हैं, जिन्हें अभी भी अंतिम रूप दिया जाना है और अप्रैल तक इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। असल में ये टीओआर पेंशन और वेतन आदि से जुड़े बदलावों के लिए की गयी मांगें या सुझाव हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के लेटर के जवाब में, राष्ट्रीय परिषद - संयुक्त परामर्शदात्री मशीनरी (एनसी-जेसीएम) स्टाफ साइड ने आगामी 8वें वेतन पैनल के लिए प्रस्तावित टीओआर पेश किया है।

8th Pay Commission Terms of Reference

8वें वेतन आयोग में कई बड़े बदलावों की मांग

ये भी पढ़ें -

End of Feed