बिजनेस

Top 10 Market Cap Companies: टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रु घटी, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

Top 10 Market Cap Companies: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता नुकसान वाला रहा। इस कारण देश की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1,65,784.9 करोड़ रुपये घटा गया है। टॉप 10 में सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल के निवेशकों को हुआ है।

Image

टॉप 10 कंपनियों की MCap घटी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 कंपनियों की MCap घटी
  • 1.65 लाख करोड़ रु का नुकसान
  • TCS को सबसे ज्यादा घाटा

Top 10 Market Cap Companies: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता नुकसान वाला रहा। इस कारण देश की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1,65,784.9 करोड़ रुपये घटा गया है। टॉप 10 में सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल के निवेशकों को हुआ है। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण 17 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 628.15 अंक या 0.82 प्रतिशत और निफ्टी में 133.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें -

कितना हुआ टीसीएस को नुकसान

टीसीएस की मार्केट कैपिटल में 53,185.89 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई और इसका वैल्यूएशन कम होकर 13.7 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल में भी भारी गिरावट देखी गई, इसका मार्केट कैपिटल 44,407.77 करोड़ रुपये घटकर 9.3 लाख करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटल 18,235.45 करोड़ रुपये घटकर 8.7 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 17,962.62 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे उसका मार्केट कैपिटल 5.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इंफोसिस और एसबीआई

इंफोसिस के मार्केट कैप में भी कमी दर्ज की गई है और इसका मार्केट कैपिटल 17,086.61 करोड़ रुपये घटकर 7.5 लाख करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी का मार्केट कैपिटल 11,949.42 करोड़ रुपये घटकर 5 लाख करोड़ रुपये रह गया और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटल 2,555.53 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 12.9 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मार्केट कैप में 401.61 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है और इसका मार्केट कैपिटल कम होकर 6.4 लाख करोड़ रुपये रहा गया है।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें घरेलू और वैश्विक स्तर पर जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों पर होंगी।

सरकार द्वारा 28 फरवरी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का जीडीपी डेटा और वित्त वर्ष 2024-25 की जीडीपी का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अमेरिका में 26 फरवरी को होम सेल्स और 27 फरवरी को 2024 की चौथी तिमाही की जीडीपी वृद्धि का दूसरा अनुमान जारी किया जाएगा। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article