बिजनेस

Bonus Share 2025: Jindal Worldwide का बड़ा ऐलान! निवेशकों को मिलेगा 4:1 बोनस, जानें पूरी डिटेल

Bonus Share 2025: Jindal Worldwide ने 4:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। जानें एक्स-डेट, रिकॉर्ड डेट और इस मल्टीबैगर स्टॉक के परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी।

Image

बोनस शेयर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bonus Share 2025: जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) ने अपने निवेशकों के लिए 4:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। यह कंपनी का पहला बोनस इश्यू है, जिसकी एक्स-डेट 28 फरवरी 2025 तय की गई है। पिछले 5 वर्षों में इस स्टॉक ने 494% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि वह अपने प्रत्येक 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करेगी। यह बोनस इक्विटी शेयर ₹1 के फेस वैल्यू वाले होंगे और फ्री रिजर्व एवं सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट के माध्यम से पूंजीकरण किया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट

  • बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट – 28 फरवरी 2025
  • एक्स-डेट – अगले सप्ताह से लागू

Jindal Worldwide शेयर प्राइस परफॉर्मेंस

Jindal Worldwide के शेयर प्राइस परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले 3 महीनों में इसमें 13.24% की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि पिछले 2 हफ्तों में 10.15% की गिरावट दर्ज की गई है। YTD (Year-To-Date) आधार पर स्टॉक 15.63% नीचे गया है, लेकिन पिछले 3 वर्षों में 25.93% की वृद्धि हुई है। अगर लंबी अवधि की बात करें, तो पिछले 10 वर्षों में इस शेयर ने 3297.14% तक का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे यह निवेशकों के लिए एक बेहतरीन स्टॉक साबित हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article