बिजनेस

Panorama Studios Share: इस कंपनी ने 10 हजार रु को बना दिया 2.7 लाख रु, अजय देवगन ने भी लगा रखा है पैसा

Panorama Studios International Share Return: भारतीय शेयर बाजारों में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं, जिनमें से कई मल्टीबैगर रिटर्न देने में कामयाब रही हैं। मल्टीबैगर का मतलब है कि किसी शेयर ने पैसा कई गुना कर दिया।

Image

पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल शेयर रिटर्न

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पैनोरमा स्टूडियोज का शेयर रहा शानदार
  • दिया धमाकेदार रिटर्न
  • अजय देवगन ने भी लगा रखा है पैसा

Panorama Studios International Share Return: भारतीय शेयर बाजारों में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं, जिनमें से कई मल्टीबैगर रिटर्न देने में कामयाब रही हैं। मल्टीबैगर का मतलब है कि किसी शेयर ने पैसा कई गुना कर दिया। हालांकि मल्टीबैगर स्टॉक को खोजना या चुनना बहुत मुश्किल है, लेकिन कई जानी-मानी कंपनियों के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसमें बॉलीवुड स्टार अजय देवगन में भी निवेश किया हुआ है।

ये भी पढ़ें -

Panorama Studios Share Price

फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एग्जिबिशन में लगी हुई पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल एक जाना-माना नाम है, जो दृश्यम, द डिप्लोमैट जैसी फिल्में बनाने के लिए फेमस है। दृश्यम स्टार अजय देवगन के पास भी कंपनी में 1.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यानी उनके पास 10 लाख शेयर हैं।

पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल का शेयर शुक्रवार को BSE पर 15.75 रु या 8.67 फीसदी की मजबूती के साथ 197.45 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,400.69 करोड़ रु है।

10000 रु को बना दिया 2.7 लाख रु

पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल का शेयर 10 रुपये से भी कम कीमत से बढ़कर अब 200 रुपये के आसपास पहुंच गया है। अगर किसी ने 5 साल पहले इस शेयर में 10,000 रुपये का निवेश किया होता (24 फरवरी, 2020 को 7.22 रुपये प्रति शेयर पर), तो आज उसका निवेश 2.7 लाख रुपये हो गया होता।

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, कंपनी के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में ही 12.5 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल में इसने 34 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। पिछले दो सालों में पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल के शेयरों में 600 प्रतिशत और पिछले तीन सालों में 1590 प्रतिशत की तेजी आई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article