8वें वेतन आयोग ने तेज की प्रोसेस, कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला, जानें 5 बड़े अपडेट

8th Pay Commission Salary: 8वें वेतन आयोग ने वेतन, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन सुधार पर प्रक्रिया तेज कर दी है। जुलाई में कई बैठकें होंगी। रिपोर्ट 2027 तक आने की संभावना है।

8th Pay Commission Salary : केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने फिटमेंट फैक्टर, वेतन बढ़ोतरी और पेंशन सुधार को लेकर अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे करीब 1.19 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। यह एक अस्थायी आयोग है, जिसकी अध्यक्षता Justice Ranjana Prakash Desai कर रही हैं। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2027 के मध्य तक इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।

8th Pay Commission, 8th Pay Commission Salary, 8th Central Pay Commission, 8th Pay Commission Fitment Factor, Central Government Employees, Pension Update

आठवें वेतन आयोग पर अपडेट

कर्मचारियों और पेंशनर्स से मांगे जा रहे सुझाव

फिलहाल आयोग देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और कर्मचारी संगठनों से सुझाव और शिकायतें जुटा रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर वर्ग की राय को शामिल किया जाए। आयोग विभिन्न राज्यों में बैठकें कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की बात सुनी जा सके।

End of Feed