57वीं GST Council Meeting: कारोबारियों को बड़ी राहत! GST रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया होगी आसान

57th GST Council Meeting: 57वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक का फोकस इस बार नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर रहा।

देश में जीएसटी व्यवस्था को आसान बनाने की दिशा में 57वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग (GST Council Meeting) में कई अहम सुधारों पर फैसला लिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman )की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का फोकस इस बार जीएसटी की दरों में बड़े बदलाव के बजाय नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर रहा। सरकार का लक्ष्य कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए जीएसटी कंप्लायंस को सरल, तेज और ज्यादा पारदर्शी बनाना है।

GST Council Meeting

GST Council Meeting: कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत (X handle/@FinMinIndia)


इनपुट टैक्स क्रेडिट को लेकर बड़ा बदलाव

बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। अब ऐसे मामलों में वास्तविक खरीदारों को राहत देने की कोशिश की गई है, जहां सप्लायर की गलती या डिफॉल्ट के कारण खरीदार का ITC अटक जाता है। इसके अलावा इंश्योरेंस, एक्सपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कुछ सर्विसेज में ITC का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

End of Feed